चांडिल, 12 अक्टूबर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन का सरायकेला-खरसवां जिला सम्मेलन रविवार को चांडिल में संपन्न हुआ। संगठन का यी तीसरा सम्मेलन था। सम्मेलन में संगठन के ऑल इंडिया काउंसिल मेंबर स्वदेश प्रियो महतो तथा राज्य उपाध्यक्ष पतित पावन कुईला उपस्थित थे। इसके अलावा जिला के विभिन्न जगहों से युवा शामिल हुए। जिला सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवा ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जब देश घोर संकट के अंधेरे में धस्ती चली जा रही है। एक तरफ बेरोजगारी, महंगाई आदि समस्याएं विकराल रूप धारण कर चुकी है। सरकार बेरोजगारी का आंकड़ा छुपा रही हैं।
काम की तलाश में दर-दर भटक रहे युवा वक्ताओं ने कहा कि इस समस्या से सरायकेला-खरसावां जिला भी अछूता नहीं है। जिला में एक तरफ नए-नए कल-कारखाने खुल रहे है, वहीं दूसरी तरफ जो कल-कारखाने पहले से जो है, वे धड़ल्ले से बंद हो रहे हैं। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में डाउन साइजिंग के नाम पर छटनी हो रही है। युवा वर्ग में भयानक असंतोष पनप रहा है। युवा सही दिशा के अभाव में भटकाव का शिकार हो रहे हैं। एक तरफ युवा काम की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, मजबूरन दूसरे राज्य में पलायन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ नशाखोरी, प्रोनोग्राफी, जुआ, सट्टा आदि की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा नहीं जा रहा है।
नई कमेटी का हुआ गठन
वक्ताओं ने कहा कि ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन एकमात्र क्रांतिकारी युवा संगठन जो उच्च नीति, नैतिकता, रुचि, संस्कृति से लैस होकर जबरदस्त आंदोलन निर्माण करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिला सम्मेलन के माध्यम से नई कमेटी का निर्माण हुआ। नवगठित कमेटी में जिला अध्यक्ष उदय तंतुवाई, सचिव देवा मुर्खी, उपाध्यक्ष राजू कुमार, एमपी सिंह सरदार तथा कोषाध्यक्ष संदीप कुमार को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन उदय तंतुवाई ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजू कुमार ने दिया।