राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्या ज्योति स्कूल के खिलाड़ी रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने जीते स्वर्ण पदक

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्या ज्योति स्कूल के खिलाड़ी रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने जीते स्वर्ण पदक

गम्हरिया, 08 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय फेडरेशन कराटे प्रतियोगिता में विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरिया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और झारखंड का नाम रोशन किया। विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में मजबूत चुनौती पेश करते हुए टीम ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।

विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी रक्षा कुमारी ने 13 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता के दौरान अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्मिता दास ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान दिया गया।

 

झारखंड राज्य फेडरेशन की ओर से स्मिता दास को 3000 रुपये और रक्षा कुमारी को 2000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। दोनों को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में भी शामिल कर सम्मानित किया गया।

बता दें कि राष्ट्रीय स्तरीय यह कराटे फेडरेशन गेम्स 6 और 7 दिसंबर को सनवैली पब्लिक स्कूल, वाराणसी में आयोजित हुए थे, जिसमें विद्या ज्योति स्कूल के 9 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Share This Article