झारखंडी सिनेमा को मिला नया मुकाम : ‘मेरा टीवी फिल्म फेस्टिवल’ में चमके युवा कलाकार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

झारखंडी सिनेमा को मिला नया मुकाम : ‘मेरा टीवी फिल्म फेस्टिवल’ में चमके युवा कलाकार

चांडिल के सौरभ प्रामाणिक ने अभिनेता धर्मेंद्र को कैनवास पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची/चांडिल, 08 दिसंबर : झारखंडी सिनेमा और क्षेत्रीय कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची के ऑडरे हाउस में 5 से 7 दिसंबर तक तीन दिवसीय ‘मेरा टीवी फिल्म फेस्टिवल’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड की विभिन्न भाषाओं में बनी फिल्मों को प्रदर्शित किया गया और उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया गया।

फेस्टिवल के दौरान बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ अभिनेता धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर युवा कलाकारों ने कैनवास पर उनकी प्रतिष्ठित फिल्मों के पोस्टर बनाकर अपनी कला का अनूठा प्रदर्शन किया।

चांडिल प्रखंड के प्रतिभाशाली युवा कलाकार सौरभ प्रामाणिक भी इस आयोजन का हिस्सा बने। उन्होंने धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्मों ‘शिकार’ और ‘शोले’ के पोस्टरों को अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

सौरभ ने कहा कि यह आयोजन कलाकारों को बड़ा मंच प्रदान करता है। उन्होंने आयोजक कुमार विवेक और कुमार विशाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास क्षेत्रीय फिल्मों और झारखंड की कला-संस्कृति को नई पहचान दिलाते हैं।

‘मेरा टीवी फिल्म फेस्टिवल’ ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने व झारखंडी सिनेमा को नई दिशा देने की दिशा में सराहनीय पहल की है।

Share This Article