अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई,सिदगोड़ा और बिरसानगर क्षेत्र से 3 वाहन जब्त

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई,सिदगोड़ा और बिरसानगर क्षेत्र से 3 वाहन जब्त

जमशेदपुर, 29 नवंबर : पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जिला खनन कार्यालय की टीम ने गुरुवार को सिदगोड़ा और बिरसानगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने औचक जांच कर बालू के अवैध परिवहन में लगे कुल तीन वाहनों को जब्त किया।

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक वाहन JH05CF 2883 को अवैध रूप से बालू ढोते हुए पकड़ा गया। वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

वहीं बिरसानगर क्षेत्र में भी दो वाहनों JH05AX 9136 और Mahindra 475 DI (लाल रंग) को बालू परिवहन करते हुए जब्त किया गया। दोनों वाहनों को बिरसानगर थाना में विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जमा किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व भंडारण पर रोकथाम के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों तथा वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा और राजस्व हानि पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके।

Share This Article