बाल दिवस पर ईचागढ़ और नीमड़ीह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

चांडिल, 14 नवंबर : सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ और नीमड़ीह प्रखंड क्षेत्र में बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को कानून संबंधी जानकारी देने के साथ उनके हक व अधिकार और लोगों के मौलिक कर्तव्यों की जानकारी भी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार ईचागढ़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पातकुम में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को मुफ्त कानूनी, बाल विवाह, बाल मजदूरी, पालन-पोषण, चाइल्ड लाइन 1098, जनकल्याण सरकारी योजना आदि की जानकारी दिया गया। मौके पर अधिकार मित्र कार्तिक गोप, गंगा सागर पाल, दिगम्बर महतो, तुष्ट रानी मंडल, प्रधानाचार्य अभिषेक अमर पुष्प, सहायक शिक्षक गोलक सिंह मुंडा, उर्मिला महतो आदि उपस्थित थे।
वहीं, नीमडीह प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुंडरु में बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि आज के युग में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कानूनी अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे समाज में अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।
इसके अतिरिक्त पीएलवी ने बाल अधिकार, बाल श्रम निषेध, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम जैसी विभिन्न विधिक विषयों पर जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक त्रिलोचन सिंह मुंडा , प्रदीप प्रमाणिक, अम्बुज गोप , साधन महतो , महादेव महतो, परमेश्वरी महतो , पंकज सरदार उपस्थित थे।



