जेएसएलपीएस और डालसा ने मनाया झारखंड स्थापना दिवस

चांडिल, 14 नवंबर : चांडिल प्रखंड अंतर्गत खूंटी पंचायत सचिवालय में झारखंड राज्य का गौरवपूर्ण 25 वां स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार प्रखंड चांडिल के क्लस्टर खूंटी पंचायत और जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25वां स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकार मित्रों के द्वारा लोगों के मौलिक अधिकार एवं संरक्षण, महिला उत्पीड़न एक्ट, मुक्त कानूनी सलाह, पालन -पोषण योजना, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 एवं जनकल्याणकारी सरकारी योजना आदि की जानकारी दिया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, पंचायत समिति सदस्य परीक्षित महतो तथा अधिकार मित्र/ पैरा लीगल वालंटियर भूपेन चंद्र महतो, अरुण कुमार महतो, विष्णु महतो, वंदना महतो तथा खूंटी के क्लस्टर समूह दीदियां उपस्थित थे।



