कपाली के ताजनगर से 21 पुडिया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, 1350 रुपये बरामद

Manbhum Updates
3 Min Read

कपाली के ताजनगर से 21 पुडिया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, 1350 रुपये बरामद


चांडिल, 27 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में मादक पदार्थो को अवैध खरीद-बिक्री का गौरखधंधा फलता-फूलता जा रहा है। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत द्वारा लगातार रखी जा रही निगरानी और उनके द्वारा लगातार दिए जा रहे दिशा-निर्देश पर पुलिस टीम ब्राउन शुगर के अवैध खरीद-बिक्री एव व्यापार पर लगाम कसने का काम कर रही है। वरीय पदाधिकारियों को मिले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार की रात को 21 पुडिया में लगभग 02.05 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्मार किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी के ताजनगर रोड़ नंबर तीन के रहने वाले 32 वर्षीय मो सरफरात शेख बताया जा रहा है।
ताजनगर का रहने वाले है अारोपी
सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग टीम का गठन कर छापेमारी / गिरफ्तारी के निए लगातार निर्देश दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को संध्या गश्ती के दौरान वरीय अधिकारी से प्राप्त सूचना के आधार पर कपाली ओपी अंतर्गत रामू होटल, ताजनगर के पास त्वरीत छापेमारी कर अवैध ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में लिप्त मो सरफराज को 21 पुडिया ब्राउन शुगर और 1350 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। अवैध रूप ब्राउन शुगर की बिक्री में सलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में बताया गया कि इस मामले में शामिल एक अन्य प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
पूर्व से है अापराधिक इतिहास
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मो सरफराज शेख का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। सरफराज के खिलाफ चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी में 2015 और 2018 में मामला दर्ज किया गया था। इसमें एक मामला आर्म्स एक्ट का भी है। छापेमारी / गिरफ्तारी टीम में चांडिल के अनुमंडल् पुलिस पदाधिकारी अरविंद बिन्हा, कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, अनुसंंधानकर्ता अनिता सोरेन, कपाली ओपी के सअनि बसीर खॉ, पुअनि हसनैन अंसारी, टाईगर मोबाईल बिपुल कुमार तिवारी व दस्तगीर आलम और सशत्र बल के जवान शामिल थे। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थो के खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article