ईचागढ़ में हुआ जन्म निबंधन शिविर का आयोजन — 302 आवेदन प्राप्त, वंचित बच्चों को मिलेगा लाभ

ईचागढ़, 02 नवम्बर : नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण), झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के निर्देशानुसार रविवार को ईचागढ़ प्रखंड संसाधन केंद्र में जन्म निबंधन शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में उन बच्चों के लिए आवेदन भरे गए जिनका किसी कारणवश जन्म निबंधन नहीं हो पाया था। शिविर में कुल 302 आवेदन प्राप्त हुए।
कार्यक्रम में बीपीओ चन्दन कुमार सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर युधिष्ठिर पोद्दार, तपन पात्रा, सीआरपी पद्मलोचन महतो, सुबोध गोराई, एमडीएम ऑपरेटर नाहीद हुसैन, तथा पीएलवी कार्तिक गोप (सिविल कोर्ट सरायकेला), पीएलवी गंगा सागर पाल, तुष्ट रानी मंडल, दिगंबर महतो, इशिता उरांव, निर्मल घोष सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
कार्तिक गोप ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य उन गरीब और असहाय परिवारों की मदद करना है, जो जागरूकता के अभाव में अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाते। उन्होंने कहा कि आगे भी यदि किसी नागरिक को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में कठिनाई होती है, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा लीगल वॉलेंटियर (PLV) या अधिकार मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यालय के विभिन्न पदाधिकारी, शिक्षक, तथा ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।



