विश्व दिव्यांग दिवस पर श्री शनिदेव भक्त मंडली का 74वां रक्तदान शिविर आयोजित

चांडिल, 03 दिसंबर : विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा वर्ष का 24वां एवं अब तक का 74वां रक्तदान शिविर चांडिल में आयोजित किया गया। यह शिविर एमजीएम ब्लड सेंटर के सहयोग से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें कुल 62 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
विशेष बात यह रही कि दो दिव्यांग सीता कुंभकार और गोबिंदो पांडा ने भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरक संदेश दिया। शिविर के संचालन में एमजीएम ब्लड सेंटर की टीम डॉ. नतासा देवगम, हुश्न आरा, राघव कुमार, ओम प्रकाश और कृष्णा वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मंडली के संरक्षक सह संस्थापक तथा मंडली की चांडिल शाखा के कार्यकर्ता राहुल हेंब्रम, बुद्धेश्वर गोप, जगदीश मार्डी तथा मंटू सिंह मोदक ने शिविर को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। मंडली चांडिल में एक वर्ष में चार बार नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर सामाजिक सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।



