गौ तस्करी मामले में विहिप ने सरकार पर साधा निशाना

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

गौ तस्करी मामले में विहिप ने सरकार पर साधा निशाना

चांडिल, 2 नवम्बर : चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा टोल प्लाज़ा के पास शनिवार देर रात WB 39C 1140 नंबर का वाहन संदिग्ध स्थिति में खड़ा मिला। टोल पार करते समय वाहन बंद हो गया, जिसके बाद चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच की, जिसमें लगभग 10–12 गायें पाई गईं, जिनमें तीन की मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने आसपास से 60 से अधिक मवेशियों को भी बरामद किया।

घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय होकर एक तस्कर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा।

विहिप कोल्हान प्रमंडल विभाग प्रमुख अरुण सिंह ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि “जब-जब कांग्रेस–झामुमो की सरकार आती है, गौ तस्करों का मन बढ़ जाता है।”

पुलिस ने जब्त वाहन और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article