NIMDIH : डीसी ने किया प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण, कई अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

NIMDIH : डीसी ने किया प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण, कई अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

नीमडीह, 1 नवंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शनिवार को नीमडीह प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं — जैसे चुनाव शाखा, मनरेगा, नजारत, अंचल कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बाल विकास परियोजना — से संबंधित अभिलेखों और योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में कई दस्तावेजों में त्रुटियां और कार्यों में लापरवाही पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रखंड नाजीर और अंचल कार्यालय के प्रभारी को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।

साथ ही उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय परिसर और शौचालयों की स्वच्छता पर असंतोष जताते हुए बीडीओ को तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय जनता से सीधे जुड़ा होता है, ऐसे में साफ-सफाई और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय में कुछ कमियां पाई गई हैं, जिन्हें सुधारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समय पर कार्य पूर्ण करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करें।

Share This Article