झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन द्वारा छठ महापर्व पर सूप और प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन द्वारा छठ महापर्व पर सूप और प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

गम्हारिया,25 अक्टूबर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन की ओर से सातबोहनी में श्रद्धालुओं के बीच सूप और प्रसाद सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रूपेश गोराई ने की, जबकि संरक्षक डॉ. जे.एन. दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि छठ पूजा लोक आस्था का महान पर्व है, जो सूर्य उपासना, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। फाउंडेशन की इस सामाजिक पहल से श्रद्धालुओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

वहीं संरक्षक डॉ. जे.एन. दास ने कहा कि “छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोवर्धन गोस्वामी और संजय गोराई, सचिव धनंजय स्वर्णकार तथा उत्पल चौधरी ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सिंटू गोराई, सानु सिंह, रवि, अनिकेत तिवारी और आकाश दास विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Share This Article