पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन तथा खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन तथा खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपा

सरायकेला, 08 जुलाई : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के अंतर्गत आज सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन तथा खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने अपने परिवार के पात्र सदस्यों के साथ एन्यूमरेशन प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को सौंपा। उक्त अवसर पर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), बीएलओ सुपरवाइजर तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उपस्थित थे।

इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधिगण ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा 29 जुलाई, 2026 के भीतर अपना तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन एवं शुद्धीकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र मतदाता का इस अभियान में सहभागी होना आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे समय पर अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरें तथा अपने परिवार, पड़ोस एवं आसपास के अन्य पात्र मतदाताओं को भी प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Share This Article