झारखंड की रजत जयंती पर जलछाजन मिशन का विशेष कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला, 13 नवंबर : झारखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर झारखंड राज्य जलछाजन मिशन, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बुधवार को राजनगर प्रखंड के जोनबनी पंचायत अंतर्गत ग्राम आमलातोला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जलछाजन रैली सह कलश यात्रा, जल–पर्यावरण संरक्षण शपथ, जलछाजन गीत प्रस्तुति, रंगोली प्रतियोगिता, अमृत सरोवर मेढ़ पर पौधारोपण और प्रशस्ति पत्र वितरण जैसी गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
इस मौके पर राज्य कार्यक्रम प्रबंधक रौशन पाट पिगूंआ, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला समन्वयक (PMKSY), तकनीकी विशेषज्ञ, मुखिया जोनबनी और जलछाजन समितियों के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।
ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण और हरित पर्यावरण निर्माण का संकल्प लिया।



