नीमडीह पुलिस की सक्रियता – बाइक चोरी मामले में मिली बड़ी सफलता, छह बाइक बरामद

Manbhum Updates
1 Min Read

नीमडीह पुलिस की सक्रियता – बाइक चोरी मामले में मिली बड़ी सफलता, छह बाइक बरामद

नीमडीह, 06 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह पुलिस ने कार्रवाई के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने सक्रिय रूप से छापेमारी कर अलग अलग जगहों से छह चोरी की बाइक बरामद की है।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोग नीमडीह पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना कर रहे हैं। बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों को अब राहत की सांस मिली है।

हालांकि, अभीतक पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। संभवतः वरीय अधिकारियों द्वारा इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिसमें यह पता चलेगा कि कहां और कौन सी बाइक बरामद की गई है।

इस खबर से जुड़ी और अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें

Share This Article