स्वर्णरेखा महोत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झुमाया

Manbhum Updates
2 Min Read

स्वर्णरेखा महोत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झुमाया

ईचागढ़, 17 सितंबर : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नटराज कला केंद्र चोगा ईचागढ़ सरायकेला खरसावां द्वारा छाता मेला परिसर मातकमडीह, ईचागढ़ में बुधवार को स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन किया गया। लोक कला का संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कलाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु यह उत्सव नटराज कला केंद्र चोगा के द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है। उत्सव का विधिवत उद्घाटन नयन सिंह मुंडा, मुखिया सोड़ो पंचायत, बनफूल नायक वरिष्ठ लोक कलाकार सिमडेगा, मो दिलदार सचिव जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरायकेला खरसावां, हृदय रंजन महतो, ठाकुर दास महतो और प्रभात कुमार महतो सचिव झारखंड लोक कलाकार संघ के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम लोक कला मंच खरसावां के द्वारा खरसावां छऊ नृत्य में शिकारी की प्रस्तुति से मन मोह लिया। वहीं दूसरे स्थान पर आदिकला मंच सिमडेगा के द्वारा खड़िया, तीसरे नंबर पर गुलाप सिंह मुंडा एवं साथियों ने आकर्षक वीर रस का पाइका नृत्य की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में चौथे नंबर पर गूंजे झारखंड कला केंद्र सुंदरपुर गुमला के नागपुरी नृत्य संगीत की प्रस्तुति से दर्शक भाव विभोर हो गए। पांचवे नंबर पर पांच परगना सांस्कृतिक दल के बुटन देवी के द्वारा आकर्षक पांच परगना नृत्य संगीत की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया, वहीं कला मंदिर जमशेदपुर के द्वारा मांगे नृत्य से फसल कटाई की प्रसंग को प्रदर्शित किया गया। उस्ताद अनिल महतो झालदा पुरुलिया के द्वारा पाता झूमर की प्रस्तुति से लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम में अंतिम प्रस्तुति झारखंड विकाश परिषद उदाटांड के द्वारा किरात-अर्जुन प्रसंग की छऊ नृत्य प्रस्तुति का लोगों ने भरपुर आनंद लिए। संस्था के द्वारा सभी अतिथि एवं कलादल नेता को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के लोगों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया।

Share This Article