दुर्गा पूजा से पहले सरायकेला-खरसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 महुआ भट्टियाँ ध्वस्त

Manbhum Updates
1 Min Read

दुर्गा पूजा से पहले सरायकेला-खरसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 महुआ भट्टियाँ ध्वस्त

सरायकेला, 17 सितम्बर : आगामी दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनज़र सरायकेला-खरसावां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ जिले में विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को यह अभियान चलाया गया, जिसके तहत राजनगर और कुचाई थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 06 महुआ शराब की भट्टियाँ ध्वस्त कीं और करीब 650 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध शराब के कारोबार की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share This Article