झामुमो नेता स्व. शक्ति पद महतो की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

झामुमो नेता स्व. शक्ति पद महतो की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

नीमडीह, 24 सितंबर : कुकडू प्रखंड के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता स्व. शक्ति पद महतो की द्वितीय पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक गांव बुरुडीह में श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कुकडू प्रखंड के झामुमो उपाध्यक्ष स्वपन चंद्र महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शक्ति बाबू अत्यंत मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन झामुमो की सेवा और संगठन को मजबूत करने में समर्पित किया। आज उनकी कमी पूरे संगठन और समाज को खलती है।

स्व. महतो की प्रतिमा पर उनके पुत्र सूर्यकांत महतो ने सपरिवार पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर कुकडू प्रखंड अध्यक्ष कित्तीबास महतो, उपाध्यक्ष नव किशोर हांसदा, सचिव युधिष्ठिर माझी, सह सचिव धीरज महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा भावुक माहौल में सम्पन्न हुई और कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Share This Article