नो एंट्री आंदोलन में लाठीचार्ज के एक साल पूरे होने पर 13 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस, आगे की रणनीति बताएगी समिति
चाईबासा, 12 अक्टूबर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में नो एंट्री आंदोलन समिति, कोल्हान की ओर से मंगलवार, 13 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें पिछले वर्ष 27 अक्टूबर 2025 को ताम्बो चौक पर नो एंट्री की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज की घटना के एक साल पूरे होने के अवसर पर आगामी कार्यक्रमों और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
समिति की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस मंगलवार की शाम 5 बजे चाईबासा स्थित प्रकृति व्याख्यान केंद्र में आयोजित होगी। इसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के समक्ष संगठन का आधिकारिक पक्ष, संबंधित तथ्य और मांगें रखी जाएंगी।
समिति आगामी 27 अक्टूबर 2026 को लाठीचार्ज की घटना के एक वर्ष पूरे होने पर संघर्ष वर्षी मनाने की तैयारी कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्यक्रम की रूपरेखा और आगे के आंदोलन की रणनीति की जानकारी साझा की जाएगी।
नो एंट्री आंदोलन समिति ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर संगठन का पक्ष सामने लाने की अपील की है।


