डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 14 अप्रैल : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को सुकलाल पहाड़ियां के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की मृर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अांबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया। सुकलाल पहाड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और भाईचारे की स्थापना संभव है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाने और उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी रही, जिससे आयोजन का माहौल प्रेरणादायक बना।

Share This Article