चांडिल, 14 अप्रैल : संविधान निर्माण भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर जगह=जगह श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। लोग देश के प्रति उनके योगदान को याद कर उनके बताए मार्च पर चलने का संकल्प लिए। देश के तरक्की के लिए, देश के विकास के लिए अपना सार्थक योगदान देने का प्रण लिए। कालिंदी समाज समिति ने भी आंबेडकर जयंती के अवसर पर जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर बच्चों के बीच किताव व कॉपी का वितरण किया।
कालिंदी समाज समिति के अध्यक्ष कृष्णा कालिंदी के नेतृत्व में मंगलवार को कालिंदी बस्ती चांडिल, भुइयांडीह, चौका औश्र खूंटी में बाबा साहेब की जयंती मनाकर बच्चों के बीच कॉपी किताब का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों को पढ़ने – लिखने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि पढ़-लिख कर ही समाज औश्र देश का विकास किया जा सकता है। इस अवसर पर सुशील कालिंदी, मन्तन कालिंदी, मोटू कालिंदी, संजय कालिंदी, पिंटू कालिंदी, बबलू कालिंदी, कार्तिक कालिंदी, विशाल कालनिंदी, शंभू कालिंदी समेत कई लोग उपस्थित थे।