नीमडीह के पाथरडीह में आकाश महतो ने किया गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

नीमडीह, 27 अगस्त : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में विघ्नहर्ता भगवान गणेश पूजा की धूम मची है। जगह-जगह भगवान गजानन की प्रतिमा स्थापित कर उनकी आराधना की जा रही है। क्षेत्र में कई स्थानों पर गणेश पूजा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। इसी क्रम में नीमडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह (तेंतलो) में युवा हिंदू एकता संघर्ष समिति के द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। इसके लिए पाथरडीह में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। समिति की ओर से आयोजित गणेश पूजा में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता आकाश महतो भी शामिल हुए।
पूजा-अर्चना के पूर्व उन्होंने पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के बाद आकाश महतो ने भगवान गणेश की आराधना कर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनता की सुख, शांति और समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर भाजयुमो के गोपाल गोप, प्रशांत गोप, बादल गोप, भुवनेश्वर गोप, धनंजय गोप, रोहित गोप, कर्ण गोप, मिलन गोप, दिलीप गोप, हाराधन गोप, शशि मिश्रा, उदित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



