जन चेतना समिति द्वारा 19वां रक्तदान शिविर आयोजित, 78 यूनिट रक्त संग्रह

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल, 05 अप्रैल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत तमोलिया स्थित आस्था वैली में जन चेतना समिति द्वारा 19 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सामान्य चिकित्सक डॉ अजय मिश्रा सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में अन्य देशों के बीच युद्ध हो रहा है।

प्रायः सभी देश आधुनिक तकनीक और हथियारों से लैश है, ऐसे ऐसे मशीन और मिसाइलों का अविष्कार किया गया है जो पल भर में किसी भी देश को बुरी तरह से नष्ट कर सकती है लेकिन किसी देश ने आजतक रक्तदान का कोई विकल्प नहीं ढूंढ पाया है।

दुनिया में कोई ऐसा मशीन नहीं बना जो रक्तदान करके किसी की जान बचा सके, जब किसी मरीज को रक्त की जरूरत होती है तो एक इंसान ही रक्तदान करता है और उस मरीज की जरूरत को पूरा करता है। यानी कि आधुनिक तकनीक कितना ही विकसित हो जाए अंततः एक इंसान ही दूसरे इंसान के काम आते हैं, इसलिए प्रेम और भाईचारे से बड़ा इस दुनिया में कोई दूसरा चीज नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से रक्तदान कर दूसरों की मदद करने की अपील की।

यहां ब्रम्हानंद अस्पताल के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। शिविर में कुल 78 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इस मौके पर जन चेतना समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अमित रंजन चक्रवर्ती, नवीन सिंह, चंदन कुमार सिंह, नागेश्वर शर्मा, दिलीप महतो आदि मौजूद थे।

Share This Article