दलीय आधार पर ईवीएम से अविलंब नगर निकाय चुनाव कराने की मांग

कपाली, 06 जनवरी : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली नगर परिषद में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह धरना नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर ईवीएम के माध्यम से अविलंब कराने की मांग को लेकर किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा कपाली मंडल अध्यक्ष महेश कर्मकार ने की।
इस अवसर पर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से चुनाव लंबित हैं, जिससे जनप्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर ईवीएम के माध्यम से शीघ्र कराए जाएं। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।



