शौच के लिए गई 80 वर्षीय वृद्ध महिला की कुएं में डूबने से हुई मौत

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

शौच के लिए गई 80 वर्षीय वृद्ध महिला की कुएं में डूबने से हुई मौत

कुकड़ु,18 नवंबर:  चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना अंतर्गत चोकेगाड़िया गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां शौच के लिए निकली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बटन मांझी, पति स्व. लाल मांझी, निवासी चोकेगाड़िया के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रहा हे सुबह शौच के लिए निकली बटन मांझी का पैर फिसल गया, जिससे वे सीधे पास स्थित कुएं में गिर गईं। गहरे कुएं में गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तिरुलडीह पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना पर तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article