दुर्गोत्सव घूमने जा रहे श्रद्धालुओं से भारी ऑटो पलटी, बच्चा समेत पांच घायल

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

दुर्गोत्सव घूमने जा रहे श्रद्धालुओं से भारी ऑटो पलटी, बच्चा समेत पांच घायल

ईचागढ़ , 02 अक्टूबर : शारदीय नवरात्रि के महानवमी की शाम दुर्गोत्सव घूमने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो पलट गई। ऑटो के पलटने से ऑटो पर सवाल एक बच्चा और चार महिला घायल हो गए। यह घटना बुधवार की शाम रांची और सरायकेला-खरसावां जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित तमाड़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी के समीप एनएच पर घटी।

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए तमाड़ ले जाया गया जहां सभी का उपचार चल रहा है। सभी घायल ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गुटीबारू गांव के रहने वाले हैं। सभी एक ऑटो से दुर्गा पूजा महोत्सव देखने बुंडू जा रहे थे। इसी दौरान रांगमाटी के पास एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान यह दुर्घटना घटी।

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में लतिका महतो, अहिल्या देवी, रामेश्वरी देवी, अहिल्या देवी और प्रकाश महतो शामिल हैं।

इनमें से एक अहिल्या देवी के बाएं पैर और पसली पर गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार लतिका महतो के सिर और बाएं हाथ में चोट लगी है। जबकि रामेश्वरी देवी के दाएं हाथ में, अहिल्या देवी के बाएं हाथ में और प्रकाश महतो दाएं हाथ में चोट लगी है।

Share This Article