दो दिवसीय छऊ झूमर उत्सव का रंगारंग शुभारंभ, दर्शकों ने सराहा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

दो दिवसीय छऊ झूमर उत्सव का रंगारंग शुभारंभ, दर्शकों ने सराहा

चांडिल, 27 मई : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सांस्कृतिक समारोह अनुदान योजना के अंतर्गत मानभूम सांस्कृतिक समिति आदरडीह के द्वारा आयोजित दो दिवसीय छऊ झूमर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। छऊ झूमर उत्सव का विधिवत उदघाटन बुधवार 27 मई को हुआ। उत्सव का उदघाटन मुख्य अतिथि पीएम श्री नवोदय विद्यालय हजारीबाग के कला शिक्षक राजकुमार महतो तथा विशिष्ट अतिथि इंटर कॉलेज तिरुलडीह प्रो हृदय रंजन महतो, समाजसेवी ठाकुर दास महतो व समाजसेवी कमला कांत महतो के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि मानभूम सांस्कृतिक समिति के कार्य सराहनीय रहा और लोक कला की संरक्षण और संवर्धन की दिशा में किए गए कार्य के लिए ये बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में सबसे पहले महिला छऊ उस्ताद हर प्रिया महतो एवं साथी शुक्ला बड़ाम पूर्वी सिंहभूम के द्वारा मानभूम छऊ नृत्य में सम्रासुर वध की प्रस्तुति से लोगों को मोहित किया। वहीं दूसरे नंबर पर झारखंड विकास परिषद के द्वारा खरसावां शैली का छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी, तीसरे नंबर पर डॉ पुलकेशर महतो डांगदुंग, पुरुलिया के द्वारा कुड़माली झूमर संगीत से लोग भाव विभोर हो गए।

चौथे नंबर की प्रस्तुति सुप्रसिद्ध झूमर गायिका साईमनी महतो एवं उनके दल कोठशिला पुरुलिया के द्वारा एक से एक झूमर संगीत का प्रस्तुति से लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। आसपास के दर्शकों देर रात तक आनंद लिए। मौके पर प्रियरंजन महतो, शांतिपद महतो, विभूति भूषण महतो आदि बहुत सारे गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article