जिले में मंगलवार से शुरू होगा आपकी योजना – आपकी सरकारी – आपके द्वार कार्यक्रम

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जिले में मंगलवार से शुरू होगा आपकी योजना – आपकी सरकारी – आपके द्वार कार्यक्रम

सरायकेला, 17 नवंबर : सरायकेला-खरसावां जिले में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होगा। आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम में इस वर्ष आय, जाति, आवासीय एवं अन्य प्रमाण पत्र निर्गत करना सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है। कार्यक्रम के पहले दिन जिले के आठ स्थानों में शिविर लगाया जाएगा। इसके तहत चांडिल प्रखंड के तामुलिया पंचायत के रुगडी गांव के समीप स्थित तहसील कचहरी के प्रांगण में, ईचागढ़ प्रखंड के सितु पंचायत भवन में, नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी पंचायत भवन परिसर में, कुकडू प्रखंड के चौड़ा पंचायत भवन परिसर में शिविर का आयोजन किया गया है।

इसके अलावा सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के कुड़मा पंचायत भवन परिसर में, खरसावां प्रखंड के सिमला पंचायत भवन परिसर में, गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत भवन परिसर में और कुचाई प्रखंड के आरुवां पंचायत भवन परिसर में शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत सरायकेला के वार्ड संख्या 9 के टाउन हॉल परिसर सरायकेला में, नगर परिषद कपाली के वार्ड संख्या 1, 10 व 13 में मुसल दुकान के पास ताजनगर में और नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 28 व 29 के लंकाटोला जामुन पेड़ के पास आदित्यपुर 2 में शिविर का आयोजन किया गया है।

Share This Article