चांडिल,5 अप्रैल : इंटर जोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप को लेकर सॉफ्टबॉल एसोसिएशन झारखंड द्वारा एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया। यह ट्रायल चांडिल रेलवे ग्राउंड में संपन्न हुआ।
ट्रायल में झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 25 पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य राज्य स्तर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।
जानकारी के अनुसार, ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण के लिए ओडिशा भेजा जाएगा, जहां उन्हें दस दिनों तक अभ्यास कराया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत ही अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। मौके पर सॉफ्टबॉल एसोसिएशन झारखंड के पदाधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित थे।