कुड़मी समुदाय की मांग के विरोध में विशाल विरोध प्रदर्शन करेगा आदिवासी समुदाय

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कुड़मी समुदाय की मांग के विरोध में विशाल विरोध प्रदर्शन करेगा आदिवासी समुदाय

जमशेदपुर, 28 सितंबर : महतो / कुड़मी समुदाय द्वारा आदिवासी बनने हेतु आंदोलन कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह सीधे तौर पर आदिवासी / जनजातीय समाज की अस्मिता, अस्तित्व एवं संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ है। उक्त बातें आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा ने कहीं। रविवार को जमशेदपुर के बारीडीह में स्थित शकुंतला भवन में आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में कुड़मी समाज के मांग के खिलाफ जोरदार विरोध करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हो, संथाल, मुंडा, उरांव, भूमिज एवं अन्य आदिवासी समुदायों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।

उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन 9 को

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय गया कि आगामी 09 अक्टूबर को अपना हक, अधिकार को बचाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कार्यलाय के समक्ष आदिवासी समाज संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीक़े से विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में कहा गया कि महतो / कुड़मी समुदाय को आदिवासी / जनजातीय सूची में शामिल किया गया तो वर्तमान में आदिवासी समाज के अधिकार, आरक्षण एवं अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से दिनकर कच्छप, मार्शल मुर्मू, सुरा बिरुली, रवि सवैयां, सीमा कच्छप, राज श्री नाग, उपेंद्र बानरा, बुधराम उरांव, प्रेम सामाड, मनोज मेलगांडी, बिंदु पाहन, दीनबंधु सिंह सरदार, गंगाधर मुंडा, पापु संख, अखिल कच्छप, सुनील मुर्मू, विशाल बास्के, सन्नी सामड, पप्पु सांडिल, राजू खलखो समेत कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article