ईचागढ : सड़क दुर्घटना में एक घायल, एमजीएम रेफर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

ईचागढ : सड़क दुर्घटना में एक घायल, एमजीएम रेफर

ईचागढ़, 28 सितंबर : चौका-पातकुम सड़क पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा के पास रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान रांची जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र धानामुजी निवासी मनोहर प्रजापति के रूप में किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर गौरांगकोचा के पीएलवी गंगासागर पाल मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को ऑटो से पातकुम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के दौश्रान पाया कि दुघ्रटना में घायल व्यक्ति के पैर का एक नस कट गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया।

गम्हरिया में नौकरी करता है घायल

डालसा के पीएलवी गंगासागर पाल ने बताया कि घायल मनोहर प्रजापति ने बताया कि वह गम्हरिया में रहकर नौकरी करता है। गम्हरिया से अपने घर जाने के दौरान वह गौरांगकोचा में कुछ देर के लिए रूके थे। सड़क किनारे खड़े रहने के दौरान पातकुम की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट चालक उसे जोरदार धक्का मारते हुए फरार हो गया। बुलेट के धक्के से वे घायल होकर गिर पड़े। पीएलवी ने उसके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी और अस्पताल बुलाया। एमजीएम अस्पताल रेफर करने के बाद अस्पताल का एंबुलेंस खराब रहने के कारण पीएलवी ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल भेजा।

Share This Article