नीमडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर जिला खनन विभाग ने किया औचक निरीक्षण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर जिला खनन विभाग ने किया औचक निरीक्षण

सरायकेला, 26 जुलाई : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में जिला खनन विभाग, नीमडीह अंचल कार्यालय तथा नीमडीह थाना की संयुक्त टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदूरपुर, बांदू, हेबेन आदि क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। शनिवार को निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि नहीं पाई गई। टीम द्वारा खनन स्थलों की भौतिक स्थिति का अवलोकन किया गया एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। इस निरीक्षण में स्थानीय ग्राम प्रधान एवं मुखिया भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

निरीक्षण दल द्वारा यह निर्णय लिया कि क्षेत्र में खनिज संसाधनों से संबंधित सभी गतिविधियों पर नियमित निगरानी बनाए रखी जाएगी, ताकि भविष्य में अवैध खनन की किसी भी संभावना को रोका जा सके।

Share This Article