नीमडीह में सांसद निधि से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह में सांसद निधि से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

नीमडीह , 18 जनवरी : नीमडीह प्रखंड में सांसद निधि से जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत भाजपा ने जरूरतमंद एवं बुजुर्ग व्यक्तियों के बीच कंबल वितरित किए।

रविवार को आदरडीह पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जयंत रजक ने किया। उन्होंने बताया कि नीमडीह प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में 50 तथा पश्चिमी क्षेत्र में 50 बुजुर्ग व गरीब जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया गया है, ताकि कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिल सके।

जयंत रजक ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा करना प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्य किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर नीमडीह पूर्वी मंडल अध्यक्ष बिपुल सिंह, आदरडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिता पारित, भरत गोप, मिहिर महतो, भीम चंद्र महतो, अनिल महतो, दिलीप महतो, पद्म लोचन सिंह, भीमसेन महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article