कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के बीच श्रीराम सनातन समिति ने किया कंबल वितरण

नीमडीह, 30 दिसंबर : कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श्रीराम सनातन समिति, चांडिल द्वारा नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत खड़िया बस्ती में जरूरतमंदों एवं बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। लाभार्थियों में अधिकांश जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले सबर समुदाय के लोग शामिल थे, जो ठंड से सबसे अधिक प्रभावित रहते हैं।
यह सेवा कार्य श्रीराम सनातन समिति चांडिल के अध्यक्ष आकाश महतो के मार्गदर्शन में तथा टेंगाडीह पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह एवं भाजयुमो नेता प्रशांत गोप के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आकाश महतो ने कहा कि कड़ाके की ठंड में समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। समिति आगे भी ऐसे मानवीय कार्य निरंतर करती रहेगी।
कार्यक्रम में समिति के सजल कर्मकार, शशि मिश्रा, गोपाल गोप, सिदाम दास, अजय महतो सहित कई ग्रामीण सदस्य मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।



