आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती से 110 पुड़िया ब्राउन शूगर के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती से 110 पुड़िया ब्राउन शूगर के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

सरायकेला, 30 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना की पुलिस ने 110 पुड़िया ब्राउन शूगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार अपराधकर्मियों में पूर्वी सिंहभूम जिले के उलिडीह थाना के कलिका नगर के रहने वाले 30 वर्षीय संजय गोस्वामी, सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना के रायडीह बस्ती, रोड़ नंबर 32 के रहने वाले 25 वर्षीय गिरिल जोजो और 27 वर्षीय रतन नाग एर्फ रतन लोहार शामिल है। पुलिस ने जांच के दौश्रान संजय गोस्वामी के पास कुल 70 पुड़िया में 15.56 ग्राम, सिरिल जोजो के पास से कुल 20 पुड़िया में 2.08 ग्राम और रतन नाग उर्फ रतन लोहार के पास से कुल 20 पुड़िया में 2 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद किया है। पुलिस ने संजय गोस्वमी के पास से एक वाहन भी जब्त किया है।

सरायकेला खरसावां जिला क्षेत्र में ब्राउन शुगर के अवैध खरीद-बिक्री एवं व्यापार के रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत के द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से उन्हें लगातार सूचना मिलने पर उन्होंने टीम गठित कर छापामारी व गिरफ्तारी करने के लिए अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। इसी क्रम में आरआईटी थाना की पुलिस को 29 अगस्त की शाम सूचना मिली कि रोड़ नंबर 32 सूर्य मंदिर के समीप सरकारी शौचालय के पास अज्ञात लोगों के द्वारा ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री किया जा रहा है। सूचना मिलने पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए उनके निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन कर रोड नंबर 32 सरकारी शौचालय के पास छापामारी किया गया।

इस दौरान पुलिस ने अवैध ब्राउन शूगर को खरीद बिक्री में लिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से कूल 110 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में संलिप्त तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर के शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी कर रही है। छापामारी/गिरफ्तारी दल में पुअनि संजीव कुमार सिंह, पुअनि संजीत कुमार, सअनि जय प्रकाश तिवारी, हवलदार संजय महतो, आरक्षी धीरू रजक व चंदन कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के खरीद-बिक्री और व्यापार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article