RSETI सरायकेला-खरसावां को अनुभवी राजमिस्त्री प्रशिक्षकों की आवश्यकता, ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने का सुनहरा अवसर

सरायकेला, 15 जुलाई : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और तकनीकी दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाब नैशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सरायकेला-खरसावां ने अनुभवी राजमिस्त्री प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान द्वारा यह पहल ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है।
संस्थान अपने प्रशिक्षक पैनल में ऐसे कुशल एवं अनुभवी राजमिस्त्रियों को शामिल करना चाहता है, जो प्रशिक्षण के क्षेत्र में सेवा-भाव और समर्पण के साथ कार्य कर सकें।
चयन के लिए निर्धारित मापदंड
आवेदकों के पास कुछ आवश्यक योग्यताएं एवं अनुभव होना अनिवार्य है, जिसमें राजमिस्त्री या संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्षों का व्यावसायिक अनुभव जरूरी है। साथ ही कम-से-कम 12वीं उत्तीर्ण और 5 वर्ष का क्षेत्रीय अनुभव भी जरूरी है। ITI या पॉलिटेक्निक संस्थानों के सेवानिवृत्त प्रशिक्षक, B.Tech (सिविल) डिग्री धारक और 5 वर्ष का व्यावसायिक अनुभव, प्रमाणित प्रशिक्षक (डीम्ड प्रशिक्षक के रूप में), सिविल क्षेत्र में कार्य कर चुके सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित प्रशिक्षकों को RSETI के नियमानुसार पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षक बनने के लाभ
अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में करें।युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
ऐसे करें आवेदन !
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी जल्द-से-जल्द आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षक के रूप में RSETI परिवार से जुड़कर वे ग्रामीण स्वावलंबन की दिशा में सक्रिय योगदान दे सकते हैं।
इस संबंध में अधिकार जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 7250286385, 6200940892, 8789471135, 9199646025 से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कार्यालय पता –
पंजाब नैशनल बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सरायकेला-खरसावां से भी जानकारी मिलेगी।
यह पहल न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि ग्रामीण युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी सहायक सिद्ध होगी।



