पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की, आरोपी गिरफ्तार

खूंटी, 11 अगस्त : जिले के सायको थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई बाइक बरामद कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त को सायको थाना अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित छापामारी दल ने तत्काल जांच शुरू की।
छापामारी के दौरान अभियुक्त फिलमोन मुंडू के निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल उसके घर उलीडीह, जिकिलता, थाना-खूंटी से बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है। त्वरित कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की।



