चांडिल के श्मशान काली मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
चांडिल,6जून : चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह गांव और शासनटाड़ गांव के बीच NH-32 बाईपास के सामने स्थित श्मशान काली मंदिर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने देर रात मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखी दान पेटी को निशाना बनाया। दान पेटी में मौजूद नकदी के अलावा मंदिर की घंटी तथा फूल-पौधों में पानी देने के लिए इस्तेमाल होने वाला मोटर,साउंड सिस्टम की मशीन भी चुरा लिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार चोरी किए गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना बीती रात करीब 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। धार्मिक स्थल में चोरी की इस घटना को लेकर पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।