कुकड़ू में जंगली हाथियों का आतंक,घर को बनाया निशाना।
कुकड़ू , 6 जून : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों का आतंक बरपा रही हे। वन विभाग की पहुंच से दूर जंगली हाथियों का आतंक को काबू पाने में विभाग की प्रयास असफल होते नजर आ रहे हैं।
बीते शुक्रवार की शाम जंगली हाथियों ने कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत हेरेमुली गांव में दीनानाथ दत्त के घर को निशाना बनाकर क्षतिग्रस्त कर दिया है,एवं घर मे रखे अनाज एवं अन्य समान को निवाला बनाया ।
बताया जा रहा हे घटना के वक्त घर के सदस्य खाना खा रहे थे तभी अचानक घर के आंगन में जंगली हाथियों ने दबिश दी,घटना के बाद पूरे परिवार में डर समा गया । गनीमत रहा घटना में किसी तरह के जान माल की क्षति नहीं हुई हे, घटना कि सूचना वन विभाग को दी गई हा ।
ग्रामीण बताते हे आये दिन जंगली हाथी गांव में घुसकर ग्रामीण के ऊपर आक्रमण करते हैं। हाल ही में एक बड़ी घटना घटने के बाद वन विभाग माइकिंग एवं हाथी दस्ता का वाहन प्रतिदिन प्रभावित क्षेत्र में लगाए जाने की बात कही गई थी,वाबजूद जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।