छोलागोड़ा–बाड़ेगोड़ा देशाऊली में हर्षोल्लास से मना सृष्टि उपासना का महापर्व मागे पोरोब

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

छोलागोड़ा–बाड़ेगोड़ा देशाऊली में हर्षोल्लास से मना सृष्टि उपासना का महापर्व मागे पोरोब

जमशेदपुर, 13 फरवरी : परसुडीह थाना अंतर्गत छोलागोड़ा, बाड़ेगोड़ा देशाऊली में शुक्रवार को सृष्टि की उपासना का महापर्व मागे पोरोब पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया। समाज के दिऊरी मानकी हेम्ब्रोम ने देशाऊली स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

 

पूजा के उपरांत समाज के सभी लोगों ने प्रसाद के रूप में लेटो ग्रहण किया।

लेटो ग्रहण करने के बाद पारंपरिक परंपरा के अनुसार दिऊरी को सम्मानपूर्वक उनके आवास तक पहुंचाया गया। वहां उनके पांव धोकर घर में स्वागत किया गया। रात में अखाड़ा स्थल पर महिला, पुरुष एवं बच्चों ने पारंपरिक दामा-दुमांग की थाप पर मागे नृत्य-गान का आनंद लिया, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार सिंह (पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष), सम्मानित अतिथि शंकराचार्य समद (जिला कल्याण पदाधिकारी), शिवकुमार हांसदा (उप-प्रमुख) तथा नागी मुर्मू (मुखिया, दक्षिणी सरजमवा) मौजूद रहे।

 

अतिथियों के करकमलों से महिलाओं एवं पुरुषों के बीच पारंपरिक धोती-साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुंडा बुधराम हेम्ब्रोम, मुंडा सोनाराम अल्डा, मानकी सम्पूर्ण संवैया, मोसो सोय, बबलु तियु, मुकूल हेम्ब्रोम, कान्हाई हेम्ब्रोम, चैतन पुर्ती, राजाराम तियु, राजु हेम्ब्रोम, सेलाय मुन्डरी, बापी हंसा, लखीचरण हेम्ब्रोम, सूरज हेम्ब्रोम, सोनाली अल्डा, पोनाई तियु, विमला सरदार, राजा हंसा, सुकमति बिरूली सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article