विश्व पर्यावरण दिवस पर चांडिल थाना परिसर में हुआ पौधरोपण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 5 जूनः विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चांडिल थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी संतन तिवारी ने किया। इस दौरान थाना परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

थाना प्रभारी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

पौधरोपण कार्यक्रम में थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

पौधरोपण कार्यक्रम में थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

पुलिसकर्मियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया।

Share This Article