जियो टावर में चोरी करते पकड़े गए युवक को जेल, नाबालिग को भेजा गया बाल सुधार गृह

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 5 जून : चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु – चाकुलिया स्थित जियो टावर में चोरी की घटना में गिरफ्तार एक युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि मामले में पकड़े गए एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जून को चिलगु – चाकुलिया स्थित जियो टावर में केबल चोरी करते हुए पुलिस ने दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा था। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी किए गए केबल भी बरामद किए गए थे। पकड़े गए आरोपितों में रजनीश कुमार सिंह (24 वर्ष), पिता राजेश सिंह, निवासी बेलागंज, जिला गया (बिहार) वर्तमान में जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम में रह रहा था। उसके साथ एक नाबालिग लड़का भी शामिल था।

इस संबंध में चांडिल थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार अभियुक्त रजनीश कुमार सिंह को मंडल कारा, सरायकेला भेज दिया गया, जबकि निरुद्ध नाबालिग को बाल सुधार गृह, चाईबासा भेजा गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share This Article