शनिदेव भक्त मंडली के आठ रक्तवीरों ने कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट देकर निभाया सामाजिक दायित्व

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

शनिदेव भक्त मंडली के आठ रक्तवीरों ने कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट देकर निभाया सामाजिक दायित्व

जमशेदपुर, 27 जनवरी : कैंसर पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) परिवार के आठ रक्तवीरों ने मंगलवार को सिंगल डोनर प्लेटलेट दान कर मानवता की मिसाल पेश की। जरूरतमंद मरीजों के लिए प्लेटलेट की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए मंडली के सदस्यों ने आगे बढ़कर यह सराहनीय कार्य किया।

प्लेटलेट दान करने वाले रक्तवीरों में मिलन कांति सांतरा, विश्वजीत प्रामाणिक, मंटू सिंह मोदक, आयुष्मान गर्ग, अभिषेक दे, रवि मुर्मू एवं अभिनाश राज शामिल हैं। सभी रक्तदाताओं ने अपने दैनिक कार्यों को अलग रखकर समय पर प्लेटलेट दान कर मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने सभी रक्तवीरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में निस्वार्थ भाव से किसी अनजान व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। मंडली ने सभी रक्तदाताओं के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा करते रहने की अपेक्षा जताई।

Share This Article