चौका में वेल्लोर क्लिनिक का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुविधा

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चौका में वेल्लोर क्लिनिक का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुविधा

चांडिल , 28 दिसंबर : चांडिल प्रखंड के चौका में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को सावित्री बाला गोराई वेल्लोर क्लिनिक की शुरुआत की गई। क्लिनिक में डॉ. अशरफ बदर (एमबीबीएस, एमएस सर्जन) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. बदर सीएमसी वेल्लोर के पूर्व रजिस्ट्रार रह चुके हैं और फिलहाल अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल में कार्यरत हैं।

क्लिनिक का शुभारंभ कांग्रेस नेता सुकुमार गोराई ने फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि चौका एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।

क्लीनिक संचालक डॉ. अशरफ बदर ने बताया कि वेल्लोर क्लिनिक में ओपीडी सेवा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 11 से 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी। क्लिनिक में सामान्य सर्जरी से संबंधित परामर्श एवं उपचार की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

Share This Article