आरआईटी थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, देशी कट्टा सहित अन्य संदिग्ध सामान बरामद

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

आरआईटी थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, देशी कट्टा सहित अन्य संदिग्ध सामान बरामद

आदित्यपुर, 30 जनवरी : सरायकेला खरसावां जिला के आरआईटी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइन टोला, इच्छापुर से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल सरदार उर्फ गोरे, लाइन टोला, इच्छापुर निवासी के रूप में की गई है।

 

पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, दो जीपीएस सिस्टम तथा दो डेटोनेटर बॉक्स बरामद किए गए हैं। सभी सामानों को विधिवत जप्त कर लिया गया है। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध आरआईटी थाना में आर्म्स एक्ट एवं रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम 2012 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त अनिल सरदार उर्फ गोरे का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में आरआईटी थाना में वर्ष 2021 के दौरान तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

यह कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियार और संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article