नीमडीह में अवैध शराब भट्टी के खिलाफ चला अभियान, तीन भट्टी नष्ट

Manbhum Updates
1 Min Read

नीमडीह में अवैध शराब भट्टी के खिलाफ चला अभियान, तीन भट्टी नष्ट


नीमडीह , 14 सितंबर : आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर नीमडीह थाना की पुलिस ने थानांतर्गत अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत नीमडीह थाना पुलिस के द्वारा ग्राम जुगिलोंग के किनारे में स्थित तीन महुवा शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया। अवैध शराब भट्टी में पुलिस द्वारा करीब 300 किलो ग्राम जावा महुवा को नष्ट किया गया।

इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि अवैध महुवा शराब की भट्टी के संचालक का पता लगाकर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पूर्व से चिन्हित/अरोप पत्रित सभी अवैध देशी महुवा भट्ठी संचालको के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। दुर्गा पूजा को देखते हुए नीमडीह पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखेगी।

Share This Article