चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय परिसर में बार भवन का ऑनलाइन शिलान्यास 16 को

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय परिसर में बार भवन का ऑनलाइन शिलान्यास 16 को

चांडिल, 13 सितंबर : चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय परिसर में निर्मित होने वाले बार भवन का ऑनलाइन शिलान्यास मंगलवार 16 सितंबर को होगा। बार भवन का निर्माण भवन निर्माण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा कराया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बार भवन निर्माण कार्य का ऑनलाइन उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसको लेकर अनुमंडलीय न्यायालय परिसर, चांडिल में अपराह्न 4 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी सहभागिता रहेगी।

बताया गया कि चांडिल अनुमंडल न्यायालय परिसर में निर्मित होने वाला यह भवन अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कार्यों से संबद्ध व्यक्तियों के लिए आवश्यक अधिसंरचना उपलब्ध कराएगा तथा न्यायिक कार्यों को और अधिक सुगम एवं सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Share This Article