ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के विरुद्ध चला औचक निरीक्षण अभियान

Manbhum Updates
1 Min Read

सरायकेला, 02 मई : जिला खनन विभाग एवं ईचागढ़ थाना के संयुक्त नेतृत्व में ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के सोड़ो, जारगोडीह, पुरानडीह एवं वीरडीह बालू घाटों में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। सरायकेला–खरसावां जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए गए निरीक्षण के दौश्रान उक्त बालू घाटों पर तत्काल किसी प्रकार की अवैध उत्खनन गतिविधि नहीं पाई गई।

निरीक्षण के दौरान सोड़ो, जारगोडीह एवं वीरडीह घाटों में ट्रैक्टर वाहनों के टायर के निशान पाए जाने पर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार संभावित अवैध परिवहन मार्गों की पहचान करते हुए विभिन्न स्थानों पर अवरोध गर्त (ट्रेंच) का निर्माण कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है, ताकि भविष्य में अवैध परिवहन की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि जिलांतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगी।

Share This Article