जाति प्रमाण पत्र बनवाने में हो रहे परेशानी पर झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने विभागीय मंत्री से बात कर शीघ्र समाधान का दिलाया भरोसा

जमशेदपुर, 14 सितंबर : अनुसूचित जाति समन्वय समिति, जमशेदपुर ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मुलाक़ात कर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही परेशानियों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से 10 अगस्त 1950 से पूर्व के निवास प्रमाण की अनिवार्यता लागू कर दी गई है, जो व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। इसके कारण हज़ारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों से वंचित हो रहे हैं।




