आगामी दुर्गा पूजा को लेकर नीमडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
नीमडीह, 14 सितम्बर 2025 : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर नीमडीह थाना परिसर में रविवार को एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की।
इस अवसर पर थाना क्षेत्र के गणमान्य एवं बुद्धिजीवी नागरिकों के साथ-साथ सभी लाइसेंसी एवं गैरलाइसेंसी पूजा पंडाल समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में भवदीय कार्यालय से निर्गत दिशा-निर्देशों को विस्तार से साझा किया गया।
अधिकारियों ने पूजा के दौरान शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। साथ ही प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि त्योहार के समय किसी भी तरह की अफवाह या विवाद फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी पंडाल समितियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा का आयोजन पूरी मर्यादा और शांति के साथ किया जाएगा। बैठक में नीमडीह क्षेत्र के कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पार्षद सहित पूजा समिति के प्रतिनिधि मौजूद थे।